कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से शुक्रवार को कैंप कार्यालय में बीते दिनों नवम्बर माह में गोवा में हुए आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में 10 किलोमीटर की रेस में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले उत्तराखंड के अंकित कुमार ने भेंट की।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने एथलीट अंकित कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया। मंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में 10 किलोमीटर की रेस में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी ओर उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की। गौरतलब है कि 01 नवम्बर को गोवा में चले 37वें राष्ट्रीय खेल में 10 किलोमीटर की रेस में उत्तराखंड के अंकित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह रेस 29 मिनट 51 सेकेंड में पूरी की। अंकित मूल रूप से पैठाणी जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने नौ कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की