हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू हुए ऑपरेशन कालनेमि के तहत हरिद्वार जिले में पुलिस ने अभियान चलाते हुए 45 फर्जी साधु और फकीरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नगर व देहात क्षेत्र की अलग-अलग टीमों ने कलियर, श्यामपुर, कनखल और कोतवाली नगर क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तारियां की हैं।
ये सभी आरोपित साधु का भेष धारण कर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। अभियान जारी रहेगा और धार्मिक आस्था की आड़ में ठगी या पाखंड फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। एसएसपी डोबाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि ऐसे ढोंगियों से सतर्क रहें और कोई संदिग्ध दिखे तो पुलिस को सूचित करें।



More Stories
जनता की चौखट पर धामी सरकार: मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री धामी
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान