आज दिनाँक 16 अक्टूबर 2023 को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला में व्यवस्थापित SDRF टीम HC अर्जुन सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए बैराज में से पुरुष के शव को बाहर निकाला व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
जिला पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की शिनाख्त हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
मसूरी प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
प्रदेश में जल्द होगा 06 शहीद द्वारों का निर्माण सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी स्वीकृति