उत्तराखण्ड एड्स नियंत्रण समिति देहरादून के सौजन्य से न्वोदय कला विकास समिति देहरादून स्टेट हैंडलूम एक्सपो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक्त किया ,उन्हें बताया ऐच.आई .वी कैसें फैलता हैं ,बचाव का तरीक़ा कैसें पता करे व उपचार बताया ,कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जानकारी दी ,इस नाटक में गौरव गरिमा ,नीतीश ,प्रेरना ,शिवम् आदि कलाकारों ने भाग लिए। यह कार्यक्रम दिन के 12 बजे किया गया ।कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से अपने विचार लोगो तक पहुँचाया । इस स्टेट हैंडलूम एक्सपो में एक स्टाल धरती ग्राम हैंडलूम वेस्ट बंगाल से है ,जिसका सारा काम हैंडवर्क से होता हैं ,इसमें एक सोसाइटी के अंदर 150 लोग काम करते हैं।

मुग़ासिल्क ,हैंड पेंटिंग ,कॉटन में जमधनी सूट आदि ज़ैसे कपड़े हैं। इनके पास बंगाल की ट्रेडिशनल साड़ी बाल्यूचेली प्योर रेशम में हैं। इनके पास बहुत ही सुन्दर मालवाड़ीं सिल्क की साड़ी भी हैं जिसमे महाभारत से जुड़े कुछ दृश्य का काम किया गया हैं। इनका मूल्य 1000 रुपए से 25,000 रुपए तक का हैं। इसके अलावा इनके पास बहुत ही सुन्दर दुपट्टे ,साड़ी ,शौल आदि जैसी सारे कपड़े हैंडवर्क से बनाय गाए हैं जो की दिखने में बहुत ही सुंदर हैं और लोगों को काफ़ी पसंद आ रहीं हैं ।
कल से श्याम 5:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे ।



More Stories
नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल