देहरादून: शराब ठेकों पर ओवर रेटिंग की शिकायत पर DM ने कई शराब ठेकों पर छापा मारा। इस दौरान कई ठेकों पर ओवर रेटिंग के मामले सामने आए। शराब ठेकेदार ने उन्हीं से 660 रुपये की बोतल के 700 रुपये ले लिए। डीएम ने तत्काल ठेके का चालान कर दिया। बुधवार को डीएम अचानक राजपुर रोड पर शराब ठेकों के बाहर लाइन पर लगे। उन्होंने ओवर रेटिंग के बारे में जानकारी जुटाई।

इनके बाद वह खुद काउंटर पर पहुंचे और mc dowell शराब की बोतल खरीदी। शराब ठेकेदार उन्हें नहीं पहचान पाए और बोतल पर 40 रुपये एक्स्ट्रा ले लिए। डीएम ने तत्काल ठेके का चालान करने के निर्देश दिए। छापेमारी में उनके साथ अपर जिलाधिकारी, उप जिला अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा भी डीएम ने कई अन्य दुकानों में छापेमारी की, जहां ओवररेटिंग व अन्य अनियमितताएं सामने आई।



More Stories
हिंदी दिवस पर साहित्यिक एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताओं के 126 विजेता विद्यार्थी सम्मानित
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
खेल प्रतिभाओं को तराशने में जुटा युवा कल्याण विभाग