ऋषिकेश में विजय संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ब्रह्मकमल, हुड़का और गढ़वाल के तीन प्रमुख शक्तिपीठों का जिक्र कर गढ़वाल के मतदाताओं तो गंगा और हरकी पैड़ी से हरिद्वार के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक चिन्ह के तौर पर प्रधानमंत्री को हुड़का भेंट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देवभूमि में देवताओं के आह्वान करने की परंपरा है। हुड़का का नाद देवी-देवताओं के आह्वान करने में ऊर्जा देता है। आज मुझे भी देवता रूपी जनता जनार्दन का आह्वान करने के लिए हुड़का बजाने का सौभाग्य मिला है।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। उत्तराखंड का कोई निवासी ये नहीं भूल सकता कि कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए। लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के गुनाह माफ कर उनके घर जाकर निमंत्रण दिया। लेकिन कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार किया। पीएम ने कहा कि अब तो कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि हिंदू धर्म में जो शक्ति है उसका विनाश करेंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक ऑडिटोरियम गढ़ीकैंट में 609 अभ्यर्थियों को किए नियुक्ति पत्र प्रदान।
देहरादून नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षदगणों ने ली अपने पद की शपथ।