कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद के विकास कार्यों को लेकर वार्ता हुई। साथ ही जनपद में नगर निकायों में प्रशासक जिलाधिकारी होने पर डा. अग्रवाल ने साफ सफाई के लिए निर्देशित भी किया।
शासकीय आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट में डा. अग्रवाल ने कहा कि उनकी ऋषिकेश विधानसभा में बहुउद्देशीय शिविर जल्द लगाया जाए। जिससे आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से हो सके। उन्होंने नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश व अन्य निकायों में प्रशासक का दायित्व संभाल रहे जिलाधिकारी को साफ-सफाई के लिए भी निर्देशित किया।
डा. अग्रवाल ने कहा कि इन दिनों डेंगू, मलेरिया जैसी घातक बीमारियों का प्रकोप रहता है। इसके लिये जागरूकता अभियान के साथ निकायों की टीमों को लगाया जाए, जिससे डेंगू, मलेरिया पर प्रभावी अंकुश लग सके। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों पर भी वार्ता हुई।



More Stories
उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से शुरू
मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न
देहरादून में आज रात एयर रेड- ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 30 मिनट रहेगा अंधेरा, घबराए नहीं, अफवाहों से बचें, यह सिर्फ एक अभ्यास है- जिला प्रशासन की जनता से अपील