आज दिनाँक 06 नवंबर 2023 को ऋषिकेश कंट्रोल रूम द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि नेपाली फार्म के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद करने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट से HC राजीव जोशी के हमराह SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी में फंसे हुए अज्ञात पुरुष के शव को बाहर निकाला व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
जिला पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
मसूरी प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
प्रदेश में जल्द होगा 06 शहीद द्वारों का निर्माण सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी स्वीकृति