11 June 2026

aawaj uttarakhand

सच की आवाज़

एनडीए कॉन्क्लेव पर बोले सीएम धामी, पीएम मोदी का संबोधन बताया प्रेरणादायी

नई दिल्ली/देहरादून। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी और ऊर्जा से भरपूर बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करता है।

पीएम मोदी का नेतृत्व देता है नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को विकास और सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश आज सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

35 दलों के 75 प्रतिनिधियों ने की सहभागिता

सीएम धामी ने बताया कि एनडीए की इस महत्वपूर्ण बैठक में 35 सहयोगी दलों के 75 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

विकसित भारत के संकल्प को मिल रही नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत” के संकल्प को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि सबका साथसबका विकाससबका विश्वास” का मंत्र आज देशवासियों के विश्वास का मजबूत आधार बन चुका है और इसी सोच के साथ केंद्र सरकार आगे बढ़ रही है।

राष्ट्र निर्माण के संकल्प का मंच है एनडीए कॉन्क्लेव

सीएम धामी ने कहा कि एनडीए कॉन्क्लेव केवल एक राजनीतिक बैठक नहीं है, बल्कि यह भारत के विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।