कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पवित्र श्रावण मास के सोमवार के पावन अवसर पर न्यू कैंट रोड़ स्थित माता मंदिर में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया।
श्रद्धा और आस्था के साथ किए गए इस पूजन-अभिषेक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश के चहुंमुखी विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रावण मास शिवभक्तों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी होता है। यह महीना भक्तों को भगवान शिव से जुड़ने का एक विशेष अवसर प्रदान करता है। श्रावण मास हमें श्रद्धा, संयम और सेवा का संदेश देता है। भगवान शिव की आराधना से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, बल्कि जीवन में नई सकारात्मक दिशा भी मिलती है।



More Stories
हिंदी दिवस पर साहित्यिक एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताओं के 126 विजेता विद्यार्थी सम्मानित
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
खेल प्रतिभाओं को तराशने में जुटा युवा कल्याण विभाग