प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किसानों की आजीविका बढ़ाने तथा प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माता मंगला से किसानों को फल-सब्जी के भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन के लिए दो रेफ्रिजरेटर वाहन एक गढ़वाल और एक कुमाऊं के लिए अनुरोध किया। जिसपर माता मंगला ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र ही दो रेफ्रिजरेटड वाहन देने की बात कही।

कृषि मंत्री ने माता मंगला का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री ने कहा इन रेफ्रिजरेटर वाहन से किसानों को उनके उत्पाद खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। यह वाहन किसानों के उत्पाद को कोल्ड स्टोरेज तथा नजदीकी मार्केट पहुचाने में मदद करेगा।



More Stories
उत्तरकाशी के पौराणिक माघ मेले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल हरि महाराज की डोली का मंत्री गणेश जोशी ने लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से संवाद, उत्तराखंड के स्वाद को “लोकल से ग्लोबल” बनाने का आह्वान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट