हल्द्वानी, । मुख्यमंत्री धामी ने जनपद नैनीताल के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति, विकास और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां महालक्ष्मी की कृपा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



More Stories
शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत: धामी
चौबट्टाखाल विधानसभा में श्रम विभाग द्वारा आयोजित शिविर में हजारों श्रमिकों ने करवाया पंजीकरण
ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश