प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किसानों की आजीविका बढ़ाने तथा प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माता मंगला से किसानों को फल-सब्जी के भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन के लिए दो रेफ्रिजरेटर वाहन एक गढ़वाल और एक कुमाऊं के लिए अनुरोध किया। जिसपर माता मंगला ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र ही दो रेफ्रिजरेटड वाहन देने की बात कही।
कृषि मंत्री ने माता मंगला का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री ने कहा इन रेफ्रिजरेटर वाहन से किसानों को उनके उत्पाद खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। यह वाहन किसानों के उत्पाद को कोल्ड स्टोरेज तथा नजदीकी मार्केट पहुचाने में मदद करेगा।
More Stories
आदेश हुए जारी : खाद्य पदार्थों में थूक और गंदगी मिलाने की घटनाओं के बाद सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए ने जारी की विस्तृत गाईडलाइन, दोषियों पर 25 हजार से 1 लाख रूपये तक का जुर्माना
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।