ऋषिकेश में विजय संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ब्रह्मकमल, हुड़का और गढ़वाल के तीन प्रमुख शक्तिपीठों का जिक्र कर गढ़वाल के मतदाताओं तो गंगा और हरकी पैड़ी से हरिद्वार के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक चिन्ह के तौर पर प्रधानमंत्री को हुड़का भेंट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देवभूमि में देवताओं के आह्वान करने की परंपरा है। हुड़का का नाद देवी-देवताओं के आह्वान करने में ऊर्जा देता है। आज मुझे भी देवता रूपी जनता जनार्दन का आह्वान करने के लिए हुड़का बजाने का सौभाग्य मिला है।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। उत्तराखंड का कोई निवासी ये नहीं भूल सकता कि कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए। लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के गुनाह माफ कर उनके घर जाकर निमंत्रण दिया। लेकिन कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार किया। पीएम ने कहा कि अब तो कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि हिंदू धर्म में जो शक्ति है उसका विनाश करेंगे।

More Stories
अंकिता मर्डर केस : 500 पन्नों की चार्जशीट, 47 की गवाही… 236 साक्ष्य; कोर्ट ने 160 पेज में लिखा फैसला
अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला में किया प्रतिभाग