आज दिनांक 9 नवंबर भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन किया गया नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति आ मर्यादित बयान देने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं में बहुत अधिक रोश है इस प्रकार के निंदनीय बयान देने वाले नेताओं को बिहार ही नहीं अभी तो पूरे देश की महिला शक्ति आने वाले समय में सबक सिखाएगी जो व्यक्ति अपनी मां बहन की इज्जत नहीं कर सकता ऐसे व्यक्ति को प्रदेश का मुखिया बनने लायक नहीं है इस बयान का मातृशक्ति द्वारा घोर निंदा की जाती है।

पुतला दहन का नेतृत्व कर रही महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना बागड़ी महामंत्री सुषमा कुकरेती मंडल अध्यक्ष तारा देवी अंशिका शर्मा अरुण लोचन अनीता वाल्मीकि रेनू सिंह अनीता मल्होत्रा ममता अग्रवाल विमल गॉड गीता साहनी सोनी थापा एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट पारस गोयल आदि कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।
सादर प्रेषित



More Stories
गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का किया भव्य शुभारम्भ
महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकली “झांसी ऑन व्हील्स 2.0”