सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से शुकवार को हाथीबड़कला स्थित उनके शासकीय आवास पर नव चयनित ग्राम विकास अधिकारी के अभ्यर्थियों ने भेंट की।
सभी चयनित अभ्यर्थियों द्वारा विभागीय मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया गया। ग्राम विकास अधिकारी के नव चयनित अभ्यर्थियों द्वारा बताया गया कि मंत्री गणेश जोशी का ग्राम्य विकास विभाग के प्रति सकारात्मक सोच एवं अथक प्रयासों से ग्राम विकास अधिकारी सेवा नियमावली 2011 में उल्लेखित छह माह सेवा पूर्व प्रशिक्षण से स्थान पर दो माह का सवैतनिक सेवाकालीन प्रशिक्षण का प्रस्ताव मंत्रीपरिषद द्वारा पारित किया गया।
जिसके लिए सभी चयनित अभ्यर्थियों द्वारा ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर ऋषभ,त्रिलोक, हैप्पी, अमित, आशुतोष, गौरव, शिखर, कुलदीप, हरदीप, भूपेश आदि उपस्थित रहे।



More Stories
मकर संक्रांति पर गीता सत्संग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग
शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन औपचारिकता नहीं,उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का साझा प्रयास — मुख्यमंत्री
कंडार देवता तथा हरि महाराज की डोली के सानिध्य में उत्तरकाशी के ऐतिहासिक माघ मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विधिवत् शुभारंभ