उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण अफ्रीका के घाना में आयोजित होने वाले 66 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में भाग लेने के लिए 30 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे घाना के लिए उड़ान भरी।
30 से 06 अक्टूबर तक अकरा, घाना में 66 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन को आयोजन होना है, इसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण भी भाग लेंगी| बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी समिति की भारत के प्रतिनिधि के रूप में नामित सदस्य भी हैं|
66वें सीपीसी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की सदस्यता से अध्यक्ष, पीठासीन अधिकारी और संसद सदस्य भाग लेंगे। सीपीए राष्ट्रीय, राज्य, प्रांतीय और क्षेत्रीय विधानमंडलों को एक साथ लाने वाला एकमात्र संसदीय संघ है और सीपीए की सदस्यता में राष्ट्रमंडल भर में लगभग 180 संसद और विधानमंडल शामिल रहेंगे।
More Stories
सैन्यधाम का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
धामी ने की उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा खबर उत्तराखंड
राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी उन्हें बधाई।