सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गोपेश्वर के मंडल स्थित बैरागना में पहुंचकर बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव के दृष्टिगत भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के समर्थन में आयोजित सभा में प्रतिभाग कर पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और वीर नारियों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों वीर नारियों से बद्रीनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों के उत्थान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर उनको लाभान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां किसान की चिंता करते है, वहीं सीमा पर खड़े जवान की भी चिंता करते है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सैनिकों और उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
जोशी ने सभा में उपस्थित लोगों से बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने तथा लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने और विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूर्ण करने में मताधिकार का प्रयोग कर अपने योगदान देने का आव्हान किया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोपेश्वर के बैरागना गांव में विभिन्न समूह की महिलाओं को भी सम्बोधित किया और बद्रीनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान की अपील भी की।

इस अवसर पर पीबीओर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, जिला संयोजक कैप्टन रूप सिंह कुंवर, नगर मंडल संयोजक वीरेंद्र सिंह रावत, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक संगठन जिला अध्यक्ष कैप्टन दर्शन सिंह बिष्ट, जिला महिला अध्यक्ष शांति राणा, कमला देवी सहित पूर्व सैनिक एवं वीर नारिया भी उपस्थित रही।



More Stories
उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से शुरू
मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न
देहरादून में आज रात एयर रेड- ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 30 मिनट रहेगा अंधेरा, घबराए नहीं, अफवाहों से बचें, यह सिर्फ एक अभ्यास है- जिला प्रशासन की जनता से अपील