एंकर – नवरात्रि के साथ अब लगातार त्योहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है लेकिन अब भी राजधानी देहरादून में धीमी गति से चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों की वजह सडकों की हालत में ख़ासा सुधार देखने को नहीं मिला है जिसे देखते हुए जनता को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात को लेकर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा का कहना है कि पहले स्मार्ट सिटी के काम धीमी गति में चल रहे थे लेकिन अब उनमें तेज़ी पकड़ ली है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिलाते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स समिट और दिवाली से पहले देहरादून की मुख्य सडकों के साथ स्मार्ट रोड का काम भी पूरा कर लिया जाएगा जिसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है।



More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
मसूरी प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
प्रदेश में जल्द होगा 06 शहीद द्वारों का निर्माण सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी स्वीकृति