दिनांक 20 जुलाई 2025 को एक कांवड़िया, कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनानी स्थित नाग मंदिर के पास अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट भटवाड़ी से उपनिरीक्षक अनिल आर्य के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई तथा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया।
लगातार दो दिनों की गहन सर्चिंग के उपरांत आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को SDRF टीम द्वारा उक्त कांवड़िए का शव खाई से बरामद किया गया। टीम द्वारा शव को नदी के रास्ते से मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन
राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा परिसर में अमर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को ऋतु खण्डूडी भूषण ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि