शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवनचंद्र खंडूड़ी का हालचाल जानने उनके वसंत विहार स्थित आवास पर पहुंचीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
रेखा आर्या ने कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी प्रदेश और देश की राजनीति में सदैव प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि खंडूड़ी जी दीर्घायु हों और समाज को अपने अमूल्य अनुभवों से आगे भी मार्गदर्शन देते रहें।



More Stories
‘सेवा सेतु’ से जुड़ेगा जन-जन, पात्र लाभार्थियों को मौके पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सौगात
आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे जागरूकता और संवाद के मजबूत मंच
युवाओं को नशे के जाल में फंसाने की साजिश नाकाम, हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार