कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विजय प्राप्त ग्राम प्रधानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास की रीढ़ हैं और लोकतंत्र की पहली सीढ़ी पंचायतें ही होती हैं। उन्होंने आशा जताई कि सभी प्रधान गांव के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
सम्मानित नव निर्वाचित प्रधानों में गजियावाला से पूनम रेगमी, गंगोल पंड़ितवाड़ी से सुनील क्षेत्री, सिगली से विक्रम सिंह थापली, बिष्टगांव से भारती जवाड़ी, भगवन्तपुर से रेनू नैथानी शर्मा और भितरली से आरती शामिल रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह रावत, मंडल महामंत्री किरन जवाड़ी, पूर्व प्रधान जितेन्द्र राणा, समुन्दर रेगमी, गणेश सौती शर्मा, संजय शर्मा, केदार जोशी, माया राणा, मुकेश कनौजिया, धीरज ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
कांवड़ यात्रा के दौरान पीईटी बोतलों के संग्रह एवं रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देगा अनूठा जन-जागरूकता अभियान
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता : रेखा आर्या
शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, डीएम-एसएसपी ने किया भव्य स्वागत; सुरक्षित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश