प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने शारदा नदी (महाकाली नदी) पर बन रहे शारदा बैराज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान उन्होंने भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल समीर जाफरी, अवर सचिव भूपेंद्र सिंह रावत और मिशन के उप प्रमुख डॉ. सुरेंद्र थापा से चर्चा करते हुए भारत नेपाल के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को देखते हुए शारदा नदी (महाकाली नदी) पर बन रहे शारदा बैराज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बनवास बैराज अपनी आयु पूर्ण कर चुका है इसलिए इसकी रिट्रोफिटिंग की जाए या उसके स्थान पर नया ब्रिज बनाया जाए।
उन्होंने नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा से मुलाकात के दौरान बनबसा स्थित नदी पर ड्राई पोर्ट (Dry port) निर्माण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।



More Stories
जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिले अशोक वर्मा
चारधाम यात्रा फिर हुई सुचारु, यात्रियों से मौसम और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील
राज्य के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने ₹51 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी