प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने जनपद पौड़ी स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में बीती रात अचानक आग लगने से 12 दुकानों में हुए नुकसान पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में उन्होंने तुरंत जिलाधिकारी से वार्ता कर मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने के निर्देश भी दिए।
कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में शॉर्ट सर्किट से 12 दुकानों में भीषण आग लगने से हुए नुकसान पर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच कर नुकसान की भरपाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित की हर संभव मदद की जायेगी।



More Stories
1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का शिलान्यास* *मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
देहरादून में आयोजित ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ विषय पर आयोजित कार्याशाला में पहुंचे सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित