प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने जनपद पौड़ी स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में बीती रात अचानक आग लगने से 12 दुकानों में हुए नुकसान पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में उन्होंने तुरंत जिलाधिकारी से वार्ता कर मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने के निर्देश भी दिए।
कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में शॉर्ट सर्किट से 12 दुकानों में भीषण आग लगने से हुए नुकसान पर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच कर नुकसान की भरपाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित की हर संभव मदद की जायेगी।
More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भेंट।
राज्य के धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, जिलाधिकारियों द्वारा अपने जनपदों में इसकी नियमित निगरानी मुख्यमंत्री ने दिये ये आदेश