हरिद्वार/देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं पुष्कर सिंह धामी ने शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने समाज निर्माण में गायत्री परिवार की भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



More Stories
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: शिक्षा, पर्यटन, रोजगार और सुशासन को मिली नई रफ्तार
उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री
शराब तस्करी पर आबकारी का वार, पांच पेटी देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार