दुबई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच हुआ। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन का टारगेट भारतीय टीम को दिया।
न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों पर 63 रन और माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद पर 53 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 37 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। विल यंग 15 और टॉम लैथम ने 14 रन बनाए। केन विलियमसन ने 11 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 8 रन बनाए।



More Stories
यह दशक उत्तराखंड का होगा”, विकास और संस्कृति पर मंथन में सरकार का विजन स्पष्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
कानून व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन का बड़ा कदम, धारा 163 लागू