आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून का औचक निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचार की गुणवत्ता, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाओं की स्थिति का गहन अवलोकन किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों से भेंट कर स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल प्रशासन के व्यवहार एवं कार्यशैली के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मरीजों द्वारा साझा किए गए सुझावों एवं अनुभवों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि मरीजों को संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी, सुचारु एवं जनहितकारी ढंग से संचालित हों।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सुधार एवं सुदृढ़ीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समय पर बेहतर उपचार मिल सके एवं सरकार दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे प्रदेश का कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।



More Stories
दिनॉक 14/04/2026 को जनपद देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आमजन की सुविधा हेतु रुट प्लॉन इस प्रकार होगा
हैली टिकटों की ब्लैकमेलिंग न हो इसका विशेष ध्यान रखें: महाराज
सितारगंज राजकीय उद्यान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी