कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज किशन नगर चौक स्थित श्री राधाकृष्ण मन्दिर में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कथा का श्रवण और भगवान शिव की आरती में सम्मिलित हुए और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल धार्मिक चेतना को जागृत करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मकता एवं नैतिक मूल्यों को भी मजबूती प्रदान करते हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक सुभाष जोशी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा, केशव लाल गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे।



More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का भ्रमण किया
केदारताल में लापता 07 ट्रैकर्स एवं 01 गाइड की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, हेलीकॉप्टर से की गई हवाई रेकी
मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास