एम्स ऋषिकेश से विधानसभा देहरादून जाते वक्त सात मोड़ से पहले एक सड़क दुर्घटना होने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रोका और घायलों की सुध लेते हुए मौके पर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। डॉ अग्रवाल ने एंबुलेंस में रवाना करने के बाद पुलिस अधिकारियों को उचित उपचार दिए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉक्टर अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून की ओर रवाना हुआ।

गुरुवार को दोपहर 3:30 पर मंत्री डॉ अग्रवाल एम्स ऋषिकेश से देहरादून विधानसभा की ओर रवाना हुए। करीब 3:40 पर सात मोड़ से पूर्व सड़क दुर्घटना देख डॉक्टर अग्रवाल ने अपना काफिला रुकवाया। मौके पर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद डॉ अग्रवाल ने दुर्घटना में घायल चार लोगों को अपने सरकारी वहां पर बिठाया। इसी बीच 108 एम्बुलेंस और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। डॉ अग्रवाल ने सभी चारों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना किया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को उचित उपचार दिलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून के लिए रवाना हुआ।



More Stories
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण