आज दिनांक 11 जून 2025 को प्रातः लगभग 4.48 बजे SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुआंवाला स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर वाहिनी मुख्यालय से SDRF टीम मुख्य आरक्षी कुलदीप भंडारी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन (संख्या HR73B-6249 ट्रक) में कुल 04 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 02 महिलाएं व 01 पुरुष को जिला पुलिस द्वारा पहले ही अस्पताल भेजा जा चुका था। तथा एक व्यक्ति ट्रक में ही फंसा था।
एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से ट्रक को काटकर उसमें फंसे युवक मोनू (उम्र 28 वर्ष) को गंभीर घायल अवस्था में बाहर निकाला गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया



More Stories
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर सीएम धामी सख्त, पायलट समेत छह की मौत के मामले में दिए जांच के निर्देश
हरिद्वार, भीमगोड़ा बैराज से जलस्तर बढ़ने पर टापू पर फंसे 30 से 35 लोगों का SDRF ने संयुक्त अभियान चलाकर किया सकुशल रेस्क्यू
उत्तराखंड वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस ने घायल युवा जंगली हाथी को उसके झुंड से मिलाया