मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मातृ-शक्ति को समर्पित ‘दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल’ कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्मी हेलीपैड से शिखर होटल अल्मोड़ा तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद श्री अजय टम्टा, विधायक श्री सुरेश गडियां, विधायक श्री मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्री कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष भाजपा रानीखेत श्रीमती लीला बिष्ट भी मौजूद रहे।



More Stories
कांवड़ यात्रा के दौरान पीईटी बोतलों के संग्रह एवं रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देगा अनूठा जन-जागरूकता अभियान
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता : रेखा आर्या
शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, डीएम-एसएसपी ने किया भव्य स्वागत; सुरक्षित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश