मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा खाटू श्याम के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर बाबा श्याम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा खाटू श्याम जी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का संचार होता है।



More Stories
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग
अलकनंदा-गंगा की तेज धाराओं में दिखेगा जवानों का साहस और जांबाजी