मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के युवाकलाकार लोकगायक श्री हरू जोशी, श्री नीरज चुफाल के साथ कॉमेडियन श्री सौरभ सिंह एवं सिनेमा जगत से श्री विट्टू मंमगांई, श्री अशुतोष कुमार, श्री देवेन्द्र सिंह खोलिया तथा श्री गौरव राणा ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने युवा हुनर को आगे बढाने की प्रेरणा देते हुये कहा कि हमारे प्रदेश में कला और हुनर की भरमार है और हम कला और हुनर की कदर करते है, और हुनरमंद युवाओं को आगे बढाने में तत्पर रहते है। उन्होंने युवा कलाकार और लोकगायकों से आशा व्यक्त की कि उत्तराखण्ड के युवाकलाकार आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणा का काम करेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी सहित उत्तराखण्ड सिनेमा जगत से संबंधित लोग उपस्थित रहे।



More Stories
हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन रवाना