कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को योजनाओं की क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शंहशाही जोन और ढाकपट्टी जोन के ₹ 398 लाख की लागत के सभी कार्य पूर्ण लगभग पूर्ण हो गए है। जिसमे योजना के अंतर्गत ट्यूवेल, टैंक निर्माण आदि शामिल है। शेष वितरण प्रणाली की पाईप लाईन का कार्य प्रगति पर है। जिसे दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नया गांव हाथीबड़कला में पेयजल योजना का प्रकालन शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिए गया है। उन्होंने अधिकारियों को मसूरी में प्रस्तावित तथा चल रहे विकास कार्यों में तीव्र गति से कार्य करने ओर तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भीं निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने द्वारा शीघ्र ही दून विहार में पेयजल योजना के अंतर्गत ₹4.30 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पेयजल निगम दीपक नौटियाल, सहायक अभियंता प्रमोद नौटियाल उपस्थित रहे।



More Stories
‘भारत रत्न’ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किये पुष्प अर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का किया निरीक्षण।