कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनसंघ संस्थापक, सदस्य और अध्यक्ष रहे एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धसुमन अर्पित किए।
बुधवार को नरेंद्रनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय‘‘ की अन्त्योदय भावना को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। वर्तमान में लोग बड़े उत्साह से बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की विचारधार से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को प्रगतिशील विचाारधार देने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भेंट।
राज्य के धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, जिलाधिकारियों द्वारा अपने जनपदों में इसकी नियमित निगरानी मुख्यमंत्री ने दिये ये आदेश