अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून जनपद के सहस्त्रधारा, सेरागांव, राजपुर के कांठबंगला बस्ती में और कार्लीगाड़ सहित कई प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दिल्ली प्रवास से लौटते ही मंत्री जोशी सीधे प्रभावित इलाकों में पहुँचे और हालातों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जाए ताकि किसी भी पीड़ित को मदद पाने में देरी न हो।
मंत्री ने सेरागांव में राहत व बचाव कार्यों में जुटी एनडीआरएफ टीम के जवानों और आपदा प्रभावित परिवारों को भोजन भी करावाया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुँचाना है और हर सम्भव सहायता मुहैया कराई जाएगी।
इस दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, सेरागांव के पूर्व प्रधान रतन नेगी, संजय सिंह सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।



More Stories
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
अक्टूबर में केदारनाथ धाम आएंगे पीएम मोदी, बाबा केदार के करेंगे दर्शन