कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नेशविला रोड़ स्थित बदरीनाथ मंदिर में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पूजा अर्चना की।

तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजपुर रोड़ स्थित जाखन में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया गया।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जोहड़ी गांव में भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा आयोजित भजन कीर्तन एवं भंडारे कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।



More Stories
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण