कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने bjp के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर पहुंचकर उन्हें रंगों के पर्व की शुभेच्छा प्रेषित की।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होली भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है, जो समाज में प्रेम और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी होली की शुभकामनाएं देते हुए राज्य वासियों से भी इस पर्व को उल्लास और प्रेमपूर्वक मनाने की अपील की।



More Stories
धामी कैबिनेट का बड़ा निर्णय: पहाड़ों में लागू होगी स्वैच्छिक चकबंदी योजना
जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियाँ
दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग ।