कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को उनके कैंप कार्यालय में टाटा मैजिक जनकल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता नीति 2024 के तहत दी जाने वाली अनुदान राशि को वाहन संचालकों को शीघ्र जारी करने की मांग रखी।

प्रतिनिधियों ने बताया कि इस नीति के अंतर्गत दी जाने वाली अनुदान राशि का बजट परिवहन विभाग को आवंटित हो चुका है, लेकिन अभी तक वाहन संचालकों को इसका लाभ नहीं मिला है। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तुरंत सचिव परिवहन से दूरभाष पर बात कर मामले के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार वाहन संचालकों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और उनकी मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल में टाटा मैजिक जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, सचिव बलजीत सिंह बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री