कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ” परीक्षा पे चर्चा ” कार्यक्रम के 07वें संस्करण को सुना और देखा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 7वें संस्करण के माध्यम से देशभर के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव से मुक्त रहने के खास टिप्स दिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा बच्चे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों से संवाद किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र छात्राओं को तनाव मुक्त परीक्षा तथा ज्ञानवर्धक सलाह भी दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चाहे मन की बात कार्यक्रम हो या परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम हो उनके प्रत्येक कार्यक्रम में कई रोचक जानकारी मिलने के साथ साथ प्रेरणादायक बातें जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी से इस प्रकार के कार्यक्रमों को अवश्य सुनने की अपील भी की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने प्रदेश के समस्त विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।



More Stories
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
अक्टूबर में केदारनाथ धाम आएंगे पीएम मोदी, बाबा केदार के करेंगे दर्शन