कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला की मेधावी छात्रा हिमाद्रि माहरा को सम्मानित किया। हिमाद्रि ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 99.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्रा को ₹5100 की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने हिमाद्रि और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिमाद्रि के पिता भगवान सिंह एक निजी संस्था में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता हेमा माहरा गृहिणी हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि हिमाद्रि की सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है



More Stories
जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिले अशोक वर्मा
चारधाम यात्रा फिर हुई सुचारु, यात्रियों से मौसम और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील
राज्य के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने ₹51 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी