कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित मेजर शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कल 14 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों बैठक की।
बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस अवसर पर आयोजित जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जाना चाहिए। मंत्री जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि जनसभा में आम जनता की व्यापक उपस्थिति दर्ज हो सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जुटें और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, समीर डोभाल, किरन, संध्या थापा, निर्मला थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।



More Stories
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारधाम में विशेष पूजा, सीएम धामी ने दी शुभकामनाए
औली में भारत-अमेरिका सैनिकों का शक्ति प्रदर्शन, ‘युद्ध अभ्यास-2026’ में आतंकवाद विरोधी ड्रिल