उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की घटना में हुई क्षति पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुःखद समाचार को अत्यंत कष्टदायक बताया और कहा कि इस प्राकृतिक आपदा ने हम सभी को व्यथित कर दिया है।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्यों में निरंतर जुटी हुई हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि मैं माँ गंगा से सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूँ और इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ राज्य सरकार खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं घटना की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं



More Stories
कांवड़ यात्रा के दौरान पीईटी बोतलों के संग्रह एवं रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देगा अनूठा जन-जागरूकता अभियान
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता : रेखा आर्या
शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, डीएम-एसएसपी ने किया भव्य स्वागत; सुरक्षित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश