कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के साथ पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हो गया। भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक केंद्रीय मंत्री समारोह में मौजूद रहे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विशेष रूप से समारोह में शामिल हुए और नई सरकार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन लोकतंत्र और विकास की नई दिशा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि नई सरकार राज्य में सुशासन, विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूरे प्रदेश में जश्न मनाया गया तथा पार्टी समर्थकों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।



More Stories
एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल अस्पताल पहुंच मरीजों से जाना हाल, लापरवाही पर चेतावनी
वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू, दून पुलिस अलर्ट मोड पर
खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उतरे मुख्यमंत्री, क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह