विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने बागेश्वर की नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्वती दास को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार जताया है साथ ही कहा कि अब स्वर्गीय मंत्री चंदन रामदास के बचे हुए कामों को भी पूरा किया जा सकेगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री का आभार भी जताया है मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस विधेयक से महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी भी बढ़ेगी। विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी भूषण ने भी इस मौके पर नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्वती दास को बधाई दी है साथ ही केंद्रीय महिला आरक्षण विधेयक की भी जमकर तारीफ की है।

आपको बता दें कि नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्वती दास के शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास के दोनों बेटे गौरव दास,भास्कर दास, भाजपा विधायक खजान दास,पूर्व भाजपा विधायक राजेश शुक्ला समेत बागेश्वर के स्थानीय भाजपा नेताओं में जिलाध्यक्ष बागेश्वर इंदर सिंह फर्सवान, जिला मंत्री नवीन परिहार,नगर महामंत्री संजय नेगी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा दिनेश गड़िया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गिरीश परिहार,पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बागेश्वर मनोज ओली ने भी शिरकत की है।




More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का भ्रमण किया
केदारताल में लापता 07 ट्रैकर्स एवं 01 गाइड की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, हेलीकॉप्टर से की गई हवाई रेकी
मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास