प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष गणेश जोशी अपने विदेश दौरे के दौरान मेक्सिको शहर से रवाना होते हुए आज जर्मनी के फ्रैंकफर्ट पहुंचे। गौरतलब है,कि कृषि मंत्री गणेश जोशी बीते 22 अक्टूबर से विदेश दौरे पर है। जहां उन्होंने बीते दिनों मेक्सिको के कैनकुन शहर में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 में प्रतिभाग किया था। जिसके समापन के उपरांत मंत्री गणेश जोशी आज जर्मनी के फ्रैंकफर्ट पहुंच गए है। ज्ञात हो कि वर्ल्ड यूनियन ऑफ होलसेल मार्केट (WUWM) द्वारा थोक बाजार पर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जहां जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में 2 दिन तक कृषि विपणन,चुनौतियों और अन्य बुनियादी ढांचे को लेकर एक और सम्मेलन होगा।जिसमें कृषि मंत्री गणेश जोशी भी शामिल होंगे।



More Stories
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने नौ कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की