कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी 06 नवंबर 2026 को प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे के संबंध में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटें और अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी विनय गोयल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, संध्या थापा सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन
राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा परिसर में अमर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को ऋतु खण्डूडी भूषण ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि