कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नैशविला रोड स्थित अपने भाई देवी दत्त जोशी के निजी आवास में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधि-विधान से सुंदरकांड का श्रवण कर भगवान हनुमान से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को आपसी भाईचारे और एकता के सूत्र में बांधते हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।



More Stories
बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ
मुख्य सचिव ने दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज