पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
सीएम धामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों ने देश में खेल संस्कृति को मजबूत किया है। इन पहलों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिल रही है और वे स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक खेल डॉ. आशीष चौहान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



More Stories
‘सेवा सेतु’ से जुड़ेगा जन-जन, पात्र लाभार्थियों को मौके पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सौगात
आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे जागरूकता और संवाद के मजबूत मंच
युवाओं को नशे के जाल में फंसाने की साजिश नाकाम, हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार